चिरंजीवी पार्क में वृहद स्तर पर किया ने पौधरोपण

WhatsApp-Image-2024-07-10-at-18.27.37
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बुधवार को भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर परिषद की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक शाखा ने राजेन्द्र नगर स्थित चिरंजीवी पार्क में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। सचिव डॉ दीक्षा सक्सेना ने बताया कि भारत विकास परिषद का 62 वां स्थापना दिवस है,इसको मद्देनजर रखते हुए आज संस्था ने पौधें लगाएं। वातावरण में जो बदलाव आजकल हो रहा है कि कभी अधिक सर्दी, कभी अत्यधिक गर्मी और अब बारिश ने सभी रिकॉर्ड जो तोड़ दिए हैं इसका मुख्य कारण पौधों की कटाई और प्रदूषण है। अगर अभी से हम नहीं जागे तो आगे और भी ज्यादा दुष्परिणाम हमें झेलने पड़ेंगे। इसलिए जितना ज्यादा हो सके सभी को पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करना चाहिए। पेड़ होंगें तभी आक्सीजन मिलेगी। संदीप अग्रवाल ने कहा कि आज संस्था ने वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा
समिति संस्था और सृजन वैलफेयर सोसाइटी के साथ संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण किया। जिसमें औषधीय पौधे भी सभी संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पवन अग्रवाल ने जानकारी दी कि गिलोय, अमरूद,जामन, बेल, कनेर, एलोवेरा, तुलसी,आम, नींबू ,जामन आदि के पौधे संस्थाओं ने रोपे। अध्यक्ष सुशीला धस्माना ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि हम अधिक नहीं तो अपनी सुविधानुसार कुछ पौधे जरूर लगाएं। यदि संभव हो तो जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी शुभ अवसर पर एक पौधा लगाने का संकल्प लें। महिला संयोजिका शमा गुप्ता ने आगे जानकारी दी कि आज संस्थाओं ने पौधरोपण के साथ एक माली की भी व्यवस्था की है जिससे पौधों की उचित देखभाल भी हो सके।इसी तरह पर्यावरण को दूषित होने से रोका जा सकेगा। पीपल और नीम के पेड़ 100प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करते हैं और बदले में उतनी ही मात्रा में आक्सीजन वातावरण में देते हैं। इसलिए आज इन पौधों को मुख्य रूप से अधिक से अधिक लगाया गया। इस अवसर पर डॉ दीक्षा सक्सेना, सुशीला धस्माना, शमा गुप्ता,पवन‌ अग्रवाल, के के माहेश्वरी,विश्वानी देव,सुधीर अग्रवाल, विपिन मेहरा,वी के मिश्रा, ज्योतसना, राजेश सक्सेना आदि सोसाइटी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें। पौधारोपण कार्यक्रम सांय 4 बजे से 6के करीब तक चला। प्रांतीय संयोजक एस के कपूर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights