States

खितौरा में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन,जमकर झूमे भक्त

अलौकिंक श्रृगांर कर 56 व्यंजनों से लगाया भोग बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा में बीती सोमवार की रात श्याम बाबा के प्रेमियों द्वारा प्रथम भव्य संकीर्तन का मैन बाजार में एक मैदान पर आयोजित किया। जहां करीब आठ बजे से शुरु संकीर्तन में सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिंक श्रृगांर किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इसके बाद यहां 56 भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही भक्तों ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद साँवरिया म्यूजिक ग्रुप गाजियाबाद के कलाकार के अलावा विमल दीक्षित पागल हरीगढ़, सुधीर गुप्ता बबराला, गद्दी संचालक राजीव कुमार, पूनम साँई मुरादनगर एवं शिवम लाडला दातागंज आदि कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। बीच-बीच में यहां इत्र वर्षा, फूलों की होली के साथ बाबा की भव्य झांकी पेश की गई। बाबा की धुनों पर भक्त जमकर झूमें। इसके बाद देर रात दो बजे बाबा की विशाल आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाहर से श्याम प्रेमियों को समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोंटी गुप्ता, रितिक गुप्ता, सुनील सिंह, प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, तनुज गुप्ता उर्फ तोता भैया आदि का विशेष सहयोग रहा।  https://youtu.be/Mep9V2GhyxU

सुसंस्कारों हेतु गुरुकुल शिक्षा महत्वपूर्ण : आचार्य वेदव्रत

गुरूकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड का 119 वां वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ  इस अवसर पर गुरुकुल के आचार्यों,आगंतुक एवं शिक्षार्थियों ने हवन-पूजन किया...

चंपावत में बारातियों की गाड़ी खाई में गिरने से 11 बारातियो की मौत

चंपावत। बारातियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। मैक्स में सवार 11 लोगों की मौत हो...

जिला स्तरीय युवा संसद में गीतांजलि बनी प्रथम विजेता नीरज यादव को दूसरा स्थान

बदायूं। राज्य युवा संसद 2022 के प्रथम चरण में जिला स्तरीय युवा संसद का वर्चुअल आयोजन नेहरू युवा केंद्र,बदायूँ के...

ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए Happiness workshop हुई

उझानी। ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल उझानी में विद्यार्थियों के लिए हैप्पीनेस वर्कशॉप का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों...

कछला में छत से गिरकर मासूम बच्चा घायल,हालत गंभीर

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्चा छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।घायल मासूम बच्चे को...

नारी सशक्तिकरण विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

बदायूं।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सप्त दिवसीय शिविर का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप...

फेसबुक के जरिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर लोगों को शादी के जाल में फंसा कर ठगने वाली अवनी राजपूत गई जे

गाजियाबाद। बताते चले कि मामला एक तथाकथित पत्रकार ज्योति तोमर उर्फ अवनी राजपूत उर्फ़ आरती उर्फ़ पूजा से जुड़ा हुआ...

एनएसएस के द्वितीय एकदिवसीय शिविर में कोविड टीकाकरण का किया गया सर्वेक्षण

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई एवं तृतीय ईकाई के द्वितीय एक दिवसीय शिविर...

एनएसएस का “पंचम दिवस” “युवा संसद एवं आजादी का अमृत महोत्सव” को समर्पित

बदायूं। डी.पी महाविद्यालय सहसवान में राष्ट्रीय सेवा योजना के पंचम दिवस को "युवा संसद एवं आजादी का अमृत महोत्सव" विषय...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights