फ़ुटबॉल पर कलमा लिखा, मॉल में बेचा, आरएसी ने किया विरोध

WhatsApp Image 2026-07-14 at 5.30.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। फुटबॉल विश्वकप का बुख़ार बाज़ारी लोगों के दिमाग़ पर चढ़ गया है। हाल यह है कि फ़ुटबॉल पर कलमा-ए-पाक लिखकर मॉल और दुकानों पर बेचा जा रहा है। बरेली के सिटी सेंटर एल.ए. मॉल में ऐसा ही फ़ुटबॉल बिकता देख ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी ने कड़ा विरोध जताया है।मॉल प्रबंधन ने सारे फ़ुटबॉल बिक्री से हटा दिए हैं और निर्माता व वितरक कंपनी को भी इस संबंध में ईमेल लिखा है। आरएसी ने फ़ुटबॉल निर्माता,वितरक कंपनी तथा मॉल प्रबंधन के ख़िलाफ़ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का मुक़दमा दर्ज करने की तहरीर शहर कोतवाली में दी है। नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने कहा है कि आला अफ़सरों को इस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों ने अनजाने में यह फ़ुटबॉल ख़रीद लिया है उसे बच्चों को खेलने के लिए न दें बल्कि आरएसी को एक फोन कॉल या मैसेज कर दें, हमारी टीम फ़ुटबॉल लेकर उसकी क़ीमत ग्राहक को अदा कर देगी।
इन दिनों फीफा विश्वकप चल रहा है। इसकी दिवानगी को भुनाने के लिए कंपनियाँ तरह-तरह से ग्राहकों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। मगर एक कंपनी ने नैतिकता की सारी हदें पार कर डाली हैं। विश्पकप में शामिल टीमों के झंडों को फ़ुटबॉल पर छापते हुए इस कंपनी ने यह भी ध्यान नहीं दिया कि सऊदी अरब के राष्ट्रीय ध्वज पर इस्लाम की एक बड़ी पहचान याने कलमा-ए-पाक लिखा हुआ है। इसमें अल्लाह तआला और उसके प्यारे नबी का नाम लिखा है और इससे दुनियाभर के लगभग दो अरब मुसलमानों का विश्वास और आस्था जुड़ी है। ज़ाहिर है फ़ुटबॉल पर यह मुक़द्दस कलमा लिखने से इसकी बेअदबी भी होती है और मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस भी पहुंचती है।
बरेली के सिटी सेंटर एल.ए. मॉल में यह फ़ुटबॉल बेचे जाने की ख़बर मिलने पर नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने आरएसी के लोगों को मॉल प्रबंधन से मिलने भेजा ताकि न केवल बिक्री रोकी जा सके बल्कि निर्माता कंपनी तथा वितरक की जानकारी भी हासिल की जा सके। मॉल प्रबंधन ने ग़लती स्वीकारते हुए फ़ुटबॉल का सारा स्टॉक हटाकर निर्माता व वितरक को ईमेल भेजकर इस संबंध में आपत्ति दर्ज करी है। इसके अलावा मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने एक तहरीर शहर कोतवाली में देकर सख़्त धाराओं में मुक़दमा दर्ज करने की माँग की है। उन्होंने कहा है कि कोई भी मुसलमान अल्लाह, रसूल और कलमा-ए-पाक की बेहदबी बर्दाश्त नहीं कर सकता। पुलिस और प्रशासन को तुरंत अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए सख़्त से सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए। मॉल प्रबंधन से मिलने और शहर कोतवाली में तहरीर देने गए लोगों में अब्दुल लतीफ कुरैशी,राजू बाबा,सय्यद मुशर्रफ हुसैन,हनीफ अज़हरी, मुजफ्फर अली,सईद सिब्तैनी, रशीद रज़ा, सय्यद रिज़वान, यासीन गद्दी,शाहनवाज़ रज़ा,उवैस रज़ा,शमी वहाब,मौलाना अब्दुल माजिद,मौलाना इमरान रज़ा बरकाती,मौलाना तालिब रज़ा,मौलाना आज़म,जीशान रज़ा,उवैस खान,आरिफ रज़ा,मोहसिन रज़ा,इश्कत अल्वी,इमरान वारसी,आदिल रज़ा,अब्दुल मुईद रज़ा,सय्यद रिज़वान रज़ा,मोहम्मद ताहिर,सय्यद फुरकान, तंजीम रज़ा, अबुज़र,गुल हसन, आफताब अल्वी, कासिम कुरैशी,तौकीर रजा,अफजल रज़ा,आविस अल्वी,बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights