मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
शिक्षा और रोजगार

बदायूं के डी पॉल स्कूल में छात्र नेतृत्व का भव्य अलंकरण, मेधावियों का सम्मान और नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

July 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डी पॉल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित डी पॉल स्कूल में शुक्रवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी एवं स्टूडेंट्स काउंसिल अलंकरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित स्टूडेंट्स काउंसिल का विधिवत गठन किया गया, शैक्षिक सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यालय परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नगर क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, विद्यालय के निदेशक फादर जोशी पॉल, समन्वयक फादर जॉनी, प्रधानाचार्य फादर अजीन पॉल तथा प्रबंधक फादर अनीश जॉर्ज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह में प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने मानव पिरामिड बनाकर अपनी अनुशासन, साहस और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानाचार्य फादर अजीन पॉल ने नवचयनित स्टूडेंट्स काउंसिल के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल सहित विभिन्न पदों एवं चारों हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन और सेक्रेटरी को पद-पट्टिकाएं पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।मुख्य अतिथि राहुल पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित स्टूडेंट्स काउंसिल विद्यालय की गरिमा और अनुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस के प्रतिनिधियों ने आकर्षक मार्च पास्ट भी प्रस्तुत किया।समारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक फादर जोशी पॉल ने नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद प्रबंधक फादर अनीश जॉर्ज एवं समन्वयक फादर जॉनी ने प्रतीकात्मक रूप से पहला मैच खेलकर विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया।अंत में फादर जोशी पॉल ने विद्यार्थियों को नई प्रतिभाओं को निखारने और खेल व शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights