मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिवसेना की प्रथम महाआरती के साथ सावन कार्यक्रमों का शुभारंभ, 19वें वर्ष में पहुंचा आयोजन

July 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली। हिंदुत्व एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से शिवसेना, नाथ नगरी बरेली द्वारा आयोजित प्रथम महाआरती एवं सावन कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ सोमवार को बाबा अलखनाथ मंदिर में हुआ। वर्ष 2007 से आयोजित यह धार्मिक आयोजन इस वर्ष अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।
प्रदेश सचिव राजीव पांडेय ने बताया कि प्रथम महाआरती के बाद श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को नाथ नगरी के सातों नाथ मंदिरों में क्रमवार महाआरती आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन सावन के अंतिम सोमवार को होगा।
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2026 को श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर पारंपरिक सप्तनाथ जलाभिषेक परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें शिवसेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिवभक्त सातों नाथ मंदिरों की परिक्रमा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
जिला प्रमुख दीपक पाठक ने सभी शिवभक्तों, सनातन धर्मावलंबियों तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सावन माह के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर महेश पंडित, सूर्यांश मिश्रा, हरिओम गौतम, अनिल मोहन सक्सेना, प्रखर पाठक, विश्व प्रताप सिंह, राकेश यादव, मधु पाठक, प्रीति सैनी, जोटकोर, विष्णु कुमार, राधाकांत पाठक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights