बरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम के निर्देशन में नवाबगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर नवदिया में स्कूल चलो रैली निकाली गई। डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा तथा डॉ कृष्ण कुमार ने रैली के दौरान पूरे गांव में भ्रमण करते हुए ग्राम वासियों को भी शत प्रतिशत नामांकन तथा ठहराव के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चे तथा अध्यापक गण “एक दो तीन चार,शिक्षा पर हम सब का अधिकार”, “आधी रोटी खाएंगे, पर स्कूल जरूर जाएंगे” “पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की” आदि नारे लगाते हुए पूरे गांव में घूमे। रैली से पूर्व अभिभावकों को बड़ी संख्या में विद्यालय में आमंत्रित किया गया तथा वर्तमान में शैक्षिक उन्नयन के लिए विभिन्न सरकारी प्रयासों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नौशीन फातिमा, एकता अग्रवाल, सुमन लता, दीप माला तिवारी तथा सैकड़ो की संख्या में अभिभावक तथा छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।