बदायूँ।।आज द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के बैनर तले संस्कृति बोध परियोजना बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय शिक्षा समिति के प्रमुख आचार्य ,यू पी बोर्ड के प्रमुख आचार्य, शिशु शिक्षा समिति के संकुल स्तरीय आचार्य,जन शिक्षा समिति के जिला स्तरीय तथा भारतीय श्री विद्या परिषद के प्रमुख प्रमुख आचार्यो ने प्रतिभाग किया।मुख्य रूप से प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती श्री यशवीर सिंह जी एवं क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश श्री होडल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।परियोजना बैठक के संयोजक अनिल चौहान ,प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर सिकंदराराऊ , प्रभारी श्री संदीप मिश्रा जिला निरीक्षक जन शिक्षा समिति , व्यवस्था प्रमुख श्री मनीष सिंघल ,प्रबंधक एवं सह व्यवस्था प्रमुख कुशल पाल शर्मा जी प्रधानाचार्य ,द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं रहे।बैठक में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता कक्षा 3 से ऊपर कैसे बढ़े , अन्य विद्यालयों की सहभागिता कैसे बढ़े , यह परियोजना सर्वव्यापी कैसे बने, अपने अध्यापक अन्य विद्यालयों से कैसे जुड़े एवं लक्ष्य प्राप्ति कैसे हो , इन सभी विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।