जनपद में अब तक 6751 किसानों से 41230.29 मैट्रिक टन क्रय किया गया गेहूं

b875c190-77cd-4805-b231-04b198de2dcd
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं । जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशों के क्रम में जनपद में अब तक 6751 किसानों से 41230.29 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, गत वर्ष 22564.38 मेट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 54.73 प्रतिशत अधिक वृद्धि हुई है। जिला एवं खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी 121 केंद्रों से गेहूं की खरीद की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों का भुगतान समय पर किया जाए। भुगतान प्रत्येक केंद्र पर सुनिश्चित किया जाए। अभी तक मात्र 60.49% का भुगतान किया गया है, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि गेहूं की तौल कराने आए किसानों मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं उनके लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पीने के लिए शुद्ध पेयजल, छाया का विशेष ख्याल रखा जाए। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए बारी-बारी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए हुए गेहूं की तौल कराई जाए। यह भी बताया कि केंद्रों से उठान अभी तक मात्र 88.37 प्रतिशत है जिसे बढ़ाने का निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights