उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की बैठक में महिला व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई

WhatsApp-Image-2024-06-30-at-18.14.39
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(महिला प्रकोष्ठ) द्वारा मधु अग्रवाल की अध्यक्षता मे बैठक रामलीला गेट उझानी स्थित आभा गोयल के आवास पर आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(महिला प्रकोष्ठ) की प्रभारी डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने बैठक में महिला मंडल को विस्तार देने की बात कही। उन्होंने कहा की महिला व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापार मंडल सदैव उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।अध्यक्षता कर रहीं मधु अग्रवाल ने कहा – आज के समय में महिलाएं भी व्यापार से अछूती नहीं है घर के साथ-साथ व्यापार भी अच्छे से संभाल रही हैं। जिला महामंत्री डॉ ममता नौगरैया ने कहा महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है आज व्यापारिक क्षेत्र में भी महिलाएं पारंगत है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आगे भी सभी तहसील की महिलाओं की अहम् भूमिका निर्धारित की जाएगी । हमारा उद्देश्य महिलाओं मे आत्मविश्वास के साथ सभी विंन्दुओ पर अपने अपने विचार केन्द्रीय करना होगा। कोषाध्यक्ष आभा गोयल ने कहा के घर और व्यापार दोनों में सामंजस्य बिठाते हुए आज के क्षेत्र में जिम्मेदारी उठाना नारी के लिए उपलब्धि से कम नहीं है। उप कोषाध्यक्ष रोजी रस्तोगी ने कहा इस संस्था का उद्देश्य प्रत्येक महिला में एक जोश व जज्बा पैदा करना है। उपाध्यक्ष नूतन रस्तोगी व नीना गोगिया ने कहा आज की नारी में घर व कारोबार दोनों को संभालने की क्षमता है। मीडिया प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा – घर व कारोबार दोनों पर भारी आज की नारी दृढ़ विश्वास व दृढ़ शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करती है। गीता गुप्ता ने कहा व्यापार मंडल द्वारा स्त्री में उसकी क्षमताओं का अनुभव -ज्ञान कराया जाएगा। उझानी की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाओं को व्यापार के क्षेत्र को विस्तृत करना ही होगा । प्रगति गर्ग ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महिला मंडल की टीम को साधुवाद दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights