मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

दलेर मेहंदी को कभी काजोल की फिल्म में मिला था काम का ऑफर, मांग लिए थे लीड रोल से भी ज्यादा पैसे

June 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट। अब तक आपने दलेर मेहंदी को केवल गाने गाते हुए देखा होगा, लेकिन बहुत जल्द वो बड़े परदे पर अभिनय करते हुए भी नजर आएंगे। दरअसल, दलेर मेंहदी ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और सुनील शेट्टी समेत कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में दलेर ने फिल्म में काम करने को लेकर बातचीत की है।ऐसा नहीं है कि दलेर मेहंदी को पहली बार कोई रोल अदा करने का मौका मिला है। इससे पहले भी उन्हें एक्टिंग करने का ऑफर मिल चुका है। दलेर ने बताया कि उन्हें काजोल और सुनील शेट्टी की फिल्म ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’ में एक रोल करने का प्रस्ताव मिला था। यह उन दिनों की बात है जब दलेर मेहंदी का गाना  ‘कुड़ियां शहर दियां’ हिट हुआ था।दलेर मेहंदी ने बताया कि उनकी फिल्म निर्माताओं से बात हुई थी और उन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे कलाकार से ज्यादा पैसे मांग लिए थे। इसे लेकर करीब 15 से 20 मिनट तक बातचीत चली थी, जिसके बाद दलेर ने फैसला किया कि वो काम नहीं करेंगे। दलेर के दोस्तों ने उन्हें एक्टिंग करने के लिए राजी करने की कोशिश की थी, मगर उन्होंने यह कहते हुए अपने हाथ पीछे खींच लिए थे कि फिलहाल उनका काम गाने का है और उसी पर ध्यान लगाना चाहते हैं। खूब समय पड़ा है, फिल्में तो होती रहेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights