लोक निर्माण विभाग का कनिष्क सहायक लापता , पुलिस ने नही की कार्रवाई

WhatsApp-Image-2024-06-28-at-18.42.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लोक निर्माण विभाग (PWD) में कनिष्क सहायक के पद पर तैनात युवक के गायब हो जाने पर उसकी मां उसकी तलाश में इधर-उधर भटकती फिर रही है। उसने थाने में शिकायत की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है , एसएसपी के दरबार में पहुंचकर अपने पुत्र को तलाश करने की गुहार लगाई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर का रहने वाला लोक निर्माण विभाग (PWD) में कनिष्क सहायक के पद पर तैनात दीपांशु बीती 14 जून से अपने घर से लापता है। दीपांशु की तलाश में उसकी मां इधर-उधर भटकती फिर रही है। उसने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने पुत्र दीपांशु को तलाश करने की गुहार लगाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसएसपी ऑफिस पहुंची दीपांशु की मां इंद्रा सक्सेना पत्नी रमाशंकर सक्सेना ने बताया कि उसका पुत्र दीपांशु 14 जून की शाम से लापता है। उसने अपने पुत्र की बहुत तलाश की परंतु वह नहीं मिला। थकहार कर उसके दूसरे पुत्र सिधांसु सक्सेना ने बीती 18 जून को थाना इज्जतनगर में इस बाबत सूचना दर्ज कराई थी। आज जब उसने थाने में पहुंचकर मालूम किया तो पता चला कि इस तरीके की कोई भी सूचना थाने में दर्ज नहीं है। इसके बाद उसने एसएसपी दरबार पहुंचकर अपने पुत्र को तलाश करने की गुहार लगाई है। इंदिरा सक्सेना का कहना है कि उसके ऑफिस के ही कुछ लोगों के ऊपर उसे शक है क्योंकि उसका पुत्र दीपांशु उन लोगों के साथ उठता बैठता था और साथ में खाता-पीता भी था। उसे शक है कि शायद उन्हीं लोगों द्वारा उसके पुत्र को गायब किया गया होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights