बीवी से अवैध संबंध, फिल्मी स्टाइल में रेतने लगा युवक का गला

WhatsApp-Image-2024-06-27-at-20.23.14
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जोगी नवादा के रहने वाले एक युवक के शादीशुदा युवती के साथ दो साल से प्रेम संबंध थे। महिला के पति को जब पता लगा तो उसने विरोध किया। इसको लेकर उनकी गाली गलौज हो गई। युवती के पति ने आरोपी पर हमला कर दिया। फिल्मी स्टाइल में रोड साइड युवक को गिराकर उसका गला रेतने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल हो गया। बारादरी थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। बारादरी के जोगी नवादा में वनखंडी नाथ मंदिर के पास बुधवार रात मोमोज बेचने वाले रिंकू का शफीक से झगड़ा हो गया। झगड़े की वजह से अवैध संबंध थे। रिंकू ने शफीक को बीच सड़क पर गिराकर चाकू से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। इस दौरान तमाशा देख रहे लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो अब वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने हिम्मत कर रिंकू को खदेड़ा और शफीक को उसके चंगुल से छुड़ाकर ले गये। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस रिंकू की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रिंकू को शक था कि शफीक के उसके परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर नशे में उसने शफीक से बहस की और बीच सड़क पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की हालत में सुधार है। मोहनपुर ठिरिया के रहने वाले घायल शफीक के भाई फैजान कुरैशी की ओर से जोगी नवादा के रहने वाले रिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights