तीन अवैध कालोनियों पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर

WhatsApp-Image-2024-06-24-at-20.11.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा ग्राम सनौआ थाना सीबीगंज एवं ग्राम महलऊ में 3 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही । जिसमे इजराइल खॉ द्वारा ग्राम सनौआ थाना सीबीगंज, बरेली में लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य करते हुए मौके पर सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।
तनवीर द्वारा ग्राम महलऊ में लगभग 10000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, विद्युत पोल, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। मोहित द्वारा ग्राम महलऊ में लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता हरीश चौधरी, अवर अभियन्ता सुनील गुप्ता आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 3 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights