शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में 10 वां ’’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ भव्य रूप में मनाया
बदायूँ। रामनाथ राम नारायन मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में 10 वां ’’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ का आयोजन किया गया। बताया गया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम ’’स्वयं और समाज के लिये योग’’ है। संस्थान की कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रीती पाल ने दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य डॉ0 प्रभाकर मिश्र एवं आद्या मिश्रा योग प्रशिक्षक (देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार) का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी को कम से कम एक घंटा योग अवश्य करना चाहिए। योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है।

ध्यान और योग से मानसिक शान्ति मिलती है, सकारात्मक विचार आते हैं और लोग स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होते है। संस्थान के डायरेक्टर राजन मेंदीरत्ता द्वारा बताया गया कि योग करने से हम उस परमात्मा के परम संगीत से जुड़ते है, जिससे यह सारी प्रकृति चल रही है। डॉ0 प्रभाकर मिश्रा ने योग शिविर के प्रतिभागियों को बताया नित्य योग करने से हमारे अन्दर कार्य करने की कुशलता आती है हम शरीर, मन व बुद्धि से स्वस्थ होते हैं। योग हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है। हमें इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन श्री सुभाष चन्द्र, अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार वर्मा, डायरेक्टर राजन मेंदीरत्ता , करन थरेजा, विक्रान्त मेंदीरत्ता के साथ संस्थान के समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ’’ करें योग और रहें निरोग’ का संदेश सभी को दिया गया तथा इससे समाज को भी जागरूक करने का निश्चय किया। योग कार्यक्रम के दौरान निशा शर्मा, मयंक पटेल, शिखा वर्मा, आकाश चांडक, नवनीत ठक्कर, दयाराम राजपूत, पंकज कुमार साहू, पंकज मिश्रा, नवनीत शर्मा, जितेन्द्र यादव आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।













































































