बरेली ।मृतक के भाई चिरंगीलाल ने बताया कि बुधवार के रात्रि में आंधी आई थी पहले दीवार गिरी उसके बाद भरभरा कर लेटर गिर गया जिसमें जब 42 वर्षीय जयपाल, जयपाल की पत्नी 40 वर्षीय बिपन , 19 वर्षीय लाली , 21 वर्षीय काजल , डेढ़ वर्षीय प्रज्ञा , 10 वर्षीय रूपेश सभी लेंटर के नीचे दब गए गांव में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने जेसीबी बुलाकर लेटर को हटाया और घायलों को अस्पताल पहुंचा डॉक्टर ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया । बिपन , लाली , काजल , प्रज्ञा , रूपेश घायल हो गए घायलों को अस्पताल भेजा पुलिस ने जयपाल के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।