बदायूँ में ईद-उल-अजहा का पर्व पूर्ण अकीदत के साथ मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-06-17-at-16.17.03

बदायूं। ईद-उल-अजहा के पर्व पर जामा मस्जिद, ईदगाह, आलिया कादरिया सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अता की गई। ईद-उल-अजहा को बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है। नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ईदगाह पर चाट-पकौड़ी और झूले भी लगे हुए थे। जिसका बच्चों ने आनंद लिया। वहीं जिलाधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रदेशदर्शी फोर्स के साथ सड़कों पर गश्त करते दिखे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुर्बानी भी दी। प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से खुले में नमाज और खुले में पशु न काटने की अपील की। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दी जाए।

जिला अधिकारी व बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था के तहत ईद मनाने की अपील की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने नमाज अदा की। सभी को ईद की मुबारकबाद दी।। उनसे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।

डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार पर शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शहर क्षेत्र में भ्रमण किया गया तथा ईदगाह व मस्जिदों पर ड्यूटी हेतु तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को त्यौहार के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए | इस दौरान रेनु सिंह – ADM(E), अमित किशोर श्रीवास्तव – पुलिस अधीक्षक नगर, अलोक मिश्र – क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी कोतवाली आदि साथ मौजूद रहे ।