सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन , बताए योग के लाभ

WhatsApp-Image-2024-06-17-at-13.09.34
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के ’’स्वयम् और समाज के लिए योग’’ के अन्र्तगत एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय सोमवार को आयुष मंत्रालय के प्रोटाकाल के अनुसार प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो डी के मौर्य के निर्देशन में बरेली शहर की मेगा सिटी कालोनी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योग विशेषज्ञ गरिमा सिंह ने उत्तानासन कराया, जिससे दिमाग शांत रहता है, यह डिप्रेशन, चिंता को दूर करने में मदद करता है, जंघा और घुटने मजबूत करता है, सिरदर्द और अनिद्रा को दूर करता है। पाचन में सुधार लाता है, उसके बाद ताडासन कराया, इसको करने से जंघा और घुटने मजबूत होते हैं, रीड की हडडी के रोगों को दूर करता है, सियाटिका के दर्द में बहुत लाभदायक है, शरीर के संतुलन को विकसित करता है। चक्की चलासन कराया, इसके करने से पेट का मोटापा बहुत तेजी से घटता है, महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी आसन है। रीड की हडडी में लचीलापन लाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बढापे के लक्षणों को कम करने में बहुत लाभकारी है साथ ही मन को शांत करता है। सेतुबंधासन कराया, जिससे रीड की हडडी मजबूत होती है, छाती और गर्दन में खिचाव लाता है, महिलाओं के लिये बहुत उपयोगी है, मस्तिष्क को शांत करता है पाचन किया को सुधारता है। उसके बाद शीतली प्राणायाम, भ्रामरी आदि आसन कराये। सामूहिक योगाभ्यास में मेगा सिटी के निवासी, संस्था के छात्र छात्रा, कर्मचारी एवं शिक्षक, चिकित्सक उपस्थित रहे। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन डाॅ साधना शाक्य एवं डाॅ प्रणव गौतम द्वारा किया गया जिसमें संस्था के छात्र छात्राओं ने योग से सम्बंधित रंगोली बनाकर प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल रहे प्रो सुमन यादव, डाॅ चन्द्रभान सिंह, डाॅ अतुल कुमार, डाॅ अजय यादव एवं जितेन्द्र कुमार ने मिताली गुप्ता, वर्षा, आरजु, अमन प्रेमप्रकाश, अभिषेक प्रताप, अजित की रंगोली को प्रथम स्थान पर घोषित किया। शिवप्रिया, प्रीति, अनुराग, निजाम, गंगेश की रंगोली को द्वितीय स्थान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो रीता गुप्ता, प्रो योगेश कुमार एवं डाॅ संतोष कुमार द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights