नरमू के पदाधिकारियों ने किया सेक्शन का दौरा,सुनी कर्मचारियों की समस्याएं

WhatsApp-Image-2024-06-15-at-19.03.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एन.ई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री के.एल.गुप्ता, केन्द्रीय अध्यक्ष बसन्त चतुर्वेदी , संयुक्त महामंत्री ओमकार सिंह , केन्द्रीय मीडिया प्रभारी संजय मालवीय, मण्डल मंत्री कामरान अहमद, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मलिक, संयुक्त मण्डल मंत्री रोहित सिंह, शाखा मंत्री इंद्र सिंह सक्सेना व मंडल मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन आदि ने भोजीपुरा से लालकुआं तक सभी स्टेशनों , गेटो, गेंगो एवं सेक्शन का भ्रमण किया। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों के नरमू शाखा कार्यालय भोजीपुरा पहुंचने पर भोजीपुरा शाखा मंत्री इंद्र सिंह सक्सेना व उनकी पूरी टीम ने गोरखपुर एवं इज्जतनगर से पधारे नरमू के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l तत्पश्चात सभी पदाधिकारी भ्रमण हेतु निकल गये। भ्रमण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। जिसमें से कुछ समस्याओं का अधिकारियों से बात कर तुरंत निस्तारण कराया और कुछ समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कराये जाने का आश्वासन भी दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिली। इसी के साथ यूनियन पदाधिकारियों ने वर्ष 2013 से सत्ता में आने के बाद से नरमू द्वारा कर्मचारी हित में कराए गए मुख्य कार्यों से अवगत कराया और आगे भी इसी तरह कर्मचारी हित में कार्य किये जाने का आश्वाशन दिया। केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि नरमू एक ऐसा संघटन है जो किसी विशेष व्यक्ति का नही और न ही किसी पार्टी से सम्बंध रखती है, वह केवल कर्मचारियों के हित के लिए ही बनी है और आगे भी कर्मचारियों के हित में ही काम करती रहेगी। भ्रमण के समय रविन्द्र कुमार, उमाशंकर,चन्दन कुमार,मनोज श्रीवास्तव,प्रदीप शर्मा, अमित तिवारी,रामस्वरूप, अमितपाल, मुनाजिर वेग, राजपाल,सतीश कुमार, मोहम्मद युनुस, जितेंद्र कुमार, राम औतार पाल आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights