बिल्सी। यज्ञ तीर्थ गुधनी निवासी आर्य समाज के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में चलाए जा रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के तीसरे दिन आर्य समाज मंदिर गुधनी और उझानी के प्रसिद्ध समाज सेवी प्रदीप चंद्र गोयल के आवास पर कोरोना मुक्ति का यज्ञ विशेष औषधियों, गौघृत से किया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा यज्ञ एक विज्ञान है, वैदिक अनुसंधान है, कोरोना महामारी के खात्मे का सबसे उत्तम समाधान है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी व स्वर्णकार प्रदीप चंद्र गोयल ने कहा यज्ञ में बैठकर जो शरीर को ऊर्जा तथा मन को शांति मिलती हैं। वह किसी अन्य उपाय से नहीं मिलती। आभा गोयल ने यज्ञ प्रतिदिन करने का संकल्प लिया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि कोरोना मुक्ति यज्ञ तब तक चलेगा जब तक कि कोरोना महामारी से भारत को मुक्ति नहीं मिल जाती।