सदर कैंट गोल चौक पर भोले शंकर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा , श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

WhatsApp Image 2026-02-15 at 6.58.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सदर कैंट के गोल चौक पर भगवान भोले शंकर की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अर्बन कॉपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार तथा कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
बताया गया कि सदर कैंट क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतिमा स्थापित की गई है। इस कार्य में कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन के विशेष प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण कदम बताया।
क्षेत्रीय जनता ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और कैंट बोर्ड सीओ तनु जैन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एस सी एस टी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया शशिकांत जायसवाल डॉ वैभव जायसवाल नामित पार्षद कैंट बोर्ड अमरीश कठेरिया महानगर मंत्री अरुण कश्यप उपाध्यक्ष श्रीधर शुक्ला ललित अवस्थी संजीव वाल्मीकि लालमन कोरी प्रदीप गुप्ता आदि सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights