खुले में न करे जानवरों की कुर्बानी:अहसन मियां

WhatsApp-Image-2024-06-15-at-16.32.04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने कहा कि ईद- ए-कुरबॉ हज़रत इब्राहीम अलैहअस्सलाम की सुन्नत है। मुसलमान इस सुन्नत को बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए खुशदिली के साथ अदा करे। जो मुसलमान शरई मालदार है उन पर कुर्बानी वाजिब है। मुल्क भर में ये त्यौहार 17 जून से 19 जून तक मनाया जायेगा। इन तीनों दिन(17 जून सूर्यदय से 19 जून सूर्यस्त से पहले तक)मुसलमान जानवरों की कुर्बानी देगें। सज्जादानशीन ने सभी मुल्क वासियों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय अपने हम वतन भाइयों का ख्याल रखें। कुर्बानी में रियाकारी(दिखावा) हरगिज़ न करें। जानवरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न करें। जानवरो की कुर्बानी खुली जगह में न करे। कही बंद जगह में इसका इंतजाम किया जाए। जानवरों का खून नालियों में न बहाए व कुर्बानी के बाद उसके अपशिष्ट पदार्थ किसी गड्ढे दफन कर दे। कोई ऐसा कार्य नही करे जिससे किसी की भावनाएं आहत हो। वही मुफ्ती अहसन मियां ने शासन प्रशासन से सूबे भर की ईदगाहों व मस्जिदों में ईद- उल-अजहा की नमाज़ अदा कराने में सहयोग की अपेक्षा की। शहर की ईदगाह समेत सभी दरगाहों व खानकाहों के अलावा मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी ने नमाज़ियो की सहूलियत के लिए अलग-अलग वक्त तय कर दिए है। ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज़ बाकरगंज की ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जायेगी। सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां में सुबह 5 बजकर 40 पर और किला की शाही जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज़ अदा कराने की इंतजामिया कमेटी ने व्यवस्था की है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे और दूसरी शिफ्ट सुबह 7 बजे होगी। दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर नमाज अदा होगी। 5.40 बाजार संदल खान की दरगाह वली मियां। 5.45 रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,ज़खीरे की दुलिया वाली मस्जिद,साहूकारा की अनार वाली मस्जिद। 6.00 कांकर टोला की 6 मीनार मस्जिद, कुतुबखाना वाली मस्जिद,आनंद विहार की कोड़ा शाह मस्जिद। 6.15 कांकर टोला की नूरानी मस्जिद। 6.30 किला थाना की शाही मस्जिद,कांकर टोला की 6 मीनारा मस्जिद,बालजती की गुरुड़ वाली मस्जिद,चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद,बाजार संदल खान की नूरे इलाही मस्जिद,फूलवालान की नूरजहां मस्जिद,कटरा मानराय की यतीम खाना मस्जिद,बड़ा बाजार की हरी मस्जिद। 7.00 दरगाह शाह शराफत अली मियां,सैलानी की हबीबिया मस्जिद,गुलाब नगर की फूलशाह मस्जिद,जगतपुर की गुलशने बगदाद मस्जिद,पुराना शहर की काज़ी टोला मस्जिद,स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद,मलूकपुर की पूर्वियान मस्जिद,कांकर टोला की जहान खां मस्जिद, छावनी अशरफ खान की घेर वाली मस्जिद,गढ़ी चौकी की छोटी मस्जिद,गड़ैया की हाशमी मस्जिद, एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,लीची बाग की फ़ैजाने मदीना मस्जिद,बानखाना की एक मीनार मस्जिद,खन्नु मोहल्ला की अबू बक्र मस्जिद,आनंद बिहार कॉलोनी मस्जिद,शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद। 7.15 ब्रह्मपुरा की सय्यदो वाली मस्जिद,बानखाना की अब्दुल्ला मस्जिद। 7.30 जसोली की पीराशाह मस्जिद,आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद,पुराना शहर की दावते इस्लामी मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद, कांकर टोला की खरदियान मस्जिद,पंजाब पुरा की इब्राहीम सेठ मस्जिद,जखीरा की छप्पर वाली मस्जिद।7.45 खानकाहे वामिकिया। 8.00 चौकी चौराहा मस्जिद,बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद,आजम नगर की जामुन वाली मस्जिद,रेती की नक्षबंदियान मस्जिद,मलूकपुर की मुफ्ती आज़म हिंद,आजम नगर जोगियान की एक मीनार मस्जिद,फूटा दरवाज़ा की गलीशमशुद्दीन मस्जिद। 8.15 सुभाष नगर की साबरी मस्जिद,कुतुबखाना गली मनिहारान की क़ादरी मस्जिद। 8.30 गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां,आजम नगर की हाजी मसीत उल्लाह मस्जिद, गड़ैया की नूरी मस्जिद,मलूकपुर की शेर खान मस्जिद,बजरिया पुरनमल की बादशाह मस्जिद। 9.00 ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,किला की जामा मस्जिद,दरगाह शाहदाना वली,सिविल लाइन्स की दरगाह नासिर मियां नोमहला मस्जिद,कुतुबखाना गली नबावान जन्नत मस्जिद। 10.00 बाकरगंज ईदगाह,गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद।10.30 दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights