सरकार ने बनाई नीति, निजी जमीन पर बनेंगे औद्योगिक क्षेत्र

WhatsApp-Image-2024-06-14-at-19.20.37-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि निवेशकों को भूमि मुहैया कराने के लिए अब निजी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जा सकेंगे। पहली बार सरकार की ओर से निजी औद्योगिक क्षेत्रों के लिए नीति बनाई गई है। इसमें प्रोत्साहन देने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय की गई है। प्लेज स्कीम (प्रमोटिंग लीडरशिफ एंड इण्टर प्राइज फार डवलवमेंट आफ ग्रोथ इंजन) के तहत धरातल पर योजना उतारने के लिए जिला उद्योग केन्द्र ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि शासन ने प्लेज स्कीम के तहत जिले में 10 से 50 एकड़ की निजी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का फैसला लिया है। इसके लिए इच्छुक एक व्यक्ति या अधिक व्यक्ति समूह बनाकर जमीन दे सकेंगे। प्रति एकड़ पर शासन की ओर बाउड्री, पार्क, सड़क और निर्माण के लिए 50 लाख रूपये का लोन छह साल के लिए एक प्रतिशत पर दिया जायेगा। जमीनदार व्यक्ति औद्योगिक कंपनी के मालिको को 99 साल के लिए किराये पर जगह आवंटित करेगें। इस जमीन पर इकाई स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने, पूंजी निवेश को आकर्षित करने अधिकाधिक रोजगार दिए जाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रयास किये जायेगे। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिले में इण्डस्ट्री क्षेत्र बनाने के लिए भूमि नहीं है। उधर शासन ने भूमि की समस्या से निजात पाने के लिए अब निजी भूमि पर भी इण्डस्ट्री बनाया जा सकेगा। इस पर सरकार अनुदान भी देगी। इस योजना से जिले में उद्योग-धंधों को संजीवनी मिलेगी। अलीगढ़, सहारनपुर और कानपुर देहात से प्रस्ताव मंजूर हो गया है। अब जिले से जमीनदारों से आमंत्रण मांगे गये है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एक एकड़ में होगी एक इकाईः प्लेज योजना के तहत एक एकड़ में एक इकाई स्थापित की जाएगी। योजना को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। टीम की निगरानी में क्षेत्र का चयन कर औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। इसमें कई विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights