बरेली। बरेली के थाना शीशगढ़ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पासको एक्ट में आरोपी को धर दबोचा, पकड़े गए आरोपी बाबू शाह उर्फ़ नन्हे शाह पुत्र इमाम शाह निवासी ग्राम सुल्तानपुर ने ११ वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी करतूत की पीड़ित ने इस बात की शिकायत थाना शीशगढ़ मे की पुलिस ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए आज आरोपी को ग्राम मानपुर, पदमी मोड़ २४ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेका प्रदीप कुमार, हेका पवन कुमार मौजूद रहे।