अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जन जागरूकता व बाल श्रम अभियान चलाया

WhatsApp-Image-2024-06-12-at-17.57.57
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अंतर राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम व बाल श्रम अभियान का संचालन किया गया। कार्य क्रम के अंतर्गत शहर के विभिन्न बाजारों लबेला चौक, छः सड़का, बड़ा बाजार, खैराती चौक मे दुकानदारों व आमजन को बालश्रम नही कराए जाने के सम्बंध में जागरूक किया गया तथा बाल श्रम प्रतिषेध एवम विनियमन अधिनियम की जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि किस प्रकार बालश्रम समाज के लिए अभिशाप है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बालकों वा किशोरों से काम न लेकर उन्हें शिक्षित किए जाने की आवश्यकता है इसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही सेवायोजकों को यह भी अवगत कराया गया कि यदि कोई व्यक्ति बालकों एवम किशोरों से काम लेता हुआ पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उल्लंघन करने पर 50 हजार रूपए तक जुर्माना तथा 2 वर्ष तक की सजा का प्राविधान है। टीम के साथ इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, रामबाबू नगर, प्रभारी चाइल्ड लाइन कमल शर्मा वा पुरुषोत्तम शर्मा, श्रम विभाग से सतेंद्र मिश्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विचित्र सक्सेना वरिष्ठ सहायक, रुबेश, गोपूदास आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights