बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने आतंकवाद का पुतला फूंका औऱ प्रदर्शन किया

WhatsApp-Image-2024-06-12-at-18.03.18
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला फूंका वं जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सोपा गया। बताते चलें कि पिछले दिनों कश्मीर के रियासी इलाके में जो घटना घटी वह बहुत ही निंदनीय एवं कायरता पूर्ण है। पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने वैष्णो देवी एवं शिवखोड़ी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई । जिससे कि उसमें मासूम बच्चों सहित 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरा देश आहत है एवं आक्रोशित भी है इस घटना को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा की यह घटना पाकिस्तानियो की कायरता को दर्शाता है जो कि प्रत्यक्ष रूप से भारत राष्ट्र से नहीं टकरा सकते वह केवल पीछे से ही बार कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसका उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए अगर यह सब नहीं रुका तो बजरंग दल के कार्यकर्ता किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है ।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा यह जो घटना आतंकवादियों ने की है वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुस्साहसिक कृत है इसका उन्हें खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा । इधर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद फिर से पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने अपना सर उठाना शुरू कर दिया है जिसको कि समय रहते गोलियों से छलनी कर दिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को ऐसा करारा सबक सिखाएं कि उसकी सात पीढ़ियां भी याद रखें। इस मौके पर सभी बजरंग दल के एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला आग के हवाले कर दिया।तथा पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारे भी लगाये तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights