प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल ने दिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

WhatsApp-Image-2024-06-12-at-18.56.51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डग्गामार ई रिक्शा एव टैम्पो द्वारा अवैध स्टैंड बना कर सवारी भरने एव बसों के स्टाफ से लड़ने व आये दिन इनके द्वारा तेज रफ्तार से ई रिक्शा एव टैम्पो चालने पर होने वाले एक्सीडेंट के सम्बंध में प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया इस अवसर पर प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि बदायूँ जनपद में विभिन्न बस मार्गों पर लगभग 300 प्राइवेट बसें संचालित हैं बसें विगत कई वर्षों से प्राइवेट बस स्टैंड से वैध प्रपत्रों पर समस्त टैक्स व पार्किंग फीस अदा करके संचालित होती है एवम प्रशासन द्वारा टैम्पों के भी स्टैंड बनाये गए है जिसमे उसावां, उसहैत, ककराला जाने वालों का स्टैंड मंडी समिति पर बनाया गया है।, कादरचौक, उझानी, बिल्सी जाने वालों का स्टैंड बड़े सरकार की दरगाह के पुल से पहले बनाया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एवम बरेली, दातागंज जाने वालों का स्टैंड दातागंज तिराहे पर विज्ञानन्द स्कूल के पास बनाया गया है।एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित स्टैंड से न चलकर यह टैम्पों शहर के लगभग सभी चौराहों से चलते है और बसों में से सवारी उतारने का प्रयास करते है जिसमे हररोज लड़ाई झगड़े की आशंका रहती है उक्त प्राइवेट बसों के मार्ग पर कुछ समय से पंजीकृत तथा अपंजीकृत ई रिक्शा तथा टेम्पो आदि अवैध रूप से संचालित होने लगे हैं। जिससे बस संचालकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है तथा बसों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह ई रिक्शा टैम्पो किसी तरह का कोई टैक्स नहीं देते हैं जबकि बसें प्रति माह राजस्व अदा करती हैं। मोटर नियमावली 1988 की धारा 178 के अंतर्गत स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे पर ई रिक्शा नगरपालिका, नगर पंचायत के बाहर संचालन हेतु प्रतिबंधित हे उसके बावजूद भी जनपद के सारे बस मार्गों पर संचालित हो रही हैं। आए दिन इनसे दुर्घटनाएं भी घटित होती रहती हैं और ऑटो, टेम्पो सिर्फ केंद्र से 16 km रिज़र्व पार्टी ले जा सकते हैं परंतु वह बसों को मिलने वाली फुटकर सवारी ढोते हैं जिससे बसों को काफी नुकसान हो रहा है तथा बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस विभाग/ यातायात पुलिस, यात्री कर/ माल कर अधिकारी के साथ टीम गठित करने की जिससे प्राइवेट बस मार्गों पर अवैध ई रिक्शा, ऑटो टेम्पो का संचालन रोका जा सके व बस संचालकों की समस्या का समाधान हो सके इस अवसर पर मुस्तहिद, राजीव जैन, अनिल रस्तोगी, पप्पू फारूकी, नेत्रपाल, रहिसुल, पंडित जी, सुरेंद्र सिंह, लाला जी, अशोक, सुखेंद्र सिंह नितिन ठाकुर आदि प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी, बस मालिकान एव स्टाफ मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights