बाल श्रम उन्मूलन रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर बाल श्रमिको को मुक्त कराया

WhatsApp-Image-2024-06-07-at-16.31.46
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आयोग द्वारा जनपद स्तर पर चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति एवं सड़क पर जीवन यापन करने वाले बच्चों के सम्बन्ध मे रेस्क्यू अभियान, के अन्तर्गत जनपद बदायूं के कस्वा वजीरगंज में बालश्रम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अभियान में थाना वजीरगंज क्षेत्र में मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर छापे मारे गए। कुल 07 बाल श्रमिकों को चिन्हित किया गया तथा बाल श्रम से अवमुक्त करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द करते हुये हिदायत की गयी तथा बच्चों से काम लेने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध एक वर्ष तक की सजा या 50000 रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त सेवायोजक से प्रति बाल श्रमिक 20000 रूपये की वसूली चाइल्ड लेबर वेलफेयर फंड हेतु प्रथक से की जायेगी तथा यदि कोई माता पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरूद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही अपनाई जायेगी । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करें जिससे उसको शिक्षा से जोड़कर समाज की मूलधारा में जोड़ा जा सके । बाल श्रम कानूनी रूप से जुर्म है। बच्चों से कार्य कराने पर उनके भविष्य पर कुप्रभाव पड़ता है । उक्त अभियान के दौरान महिला कल्याण विभाग से रवि कुमार संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन से कमल शर्मा परियोजना समन्वयक, श्रम विभाग से वरिष्ठ लिपिक श्री विचित्र सक्सेना, रूबेश, सुमित, गोपी दास व थाना ए0एच0टी0 से है0का0 रामबाबू नागर, भी सक्रिय रूप से कार्यवाही में सम्मिलित व मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights