गांव चेतू नगला में गायत्री परिवार की ओर से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ
उझानी। कारचौक क्षेत्र के गांव चेतू नगला में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। सूक्ष्म जगत के परिशोधन और लोक कल्याणार्थ श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। गायत्री शक्तिपीठ के नाथूलाल शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा वातावरण को शुद्ध करती है। वहीं चिंतन, चरित्र और आचरण को पवित्र बनाती है। गायत्री परिवार के सुखपाल शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का मूल आधार है।

यज्ञ से जीवन संस्कारित और प्रकाशित होता है। प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार, रामवीर सिंह और भवेश शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। वहीं मंगल गीतों का श्रवण कराया। अल्लापुर के अजय पाल, उरमान सिंह, मौसमपुर के रामपाल सिंह, बोंदरी के रामचरन, चेतु नगला के राजवीर सिंह मुख्य यजमान के रूप में रहे। इस मौके पर मोहर सिंह, नंदलाल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
