वजीरगंज में योगी राज में मन्दिर की करोडों की भूमि पर दबंगों का कब्जा

WhatsApp-Image-2024-06-06-at-20.32.23
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। के कस्बा वजीरगंज में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने छविचन्द शिवालय मन्दिर है। इस मंदिर को वर्ष 1962 में बाबूराम उर्फ कड़े ने 14 बीघा भूमि दान स्वरूप दी थी। इसी जमीन को दबंगो ने अभिलेखों में हेराफेरी कर राजस्व कर्मियों के सहयोग से बैनामा करा कर कब्जा ली। इस मंदिर कमेटी के संरक्षक अनिल कुमार थे,वही मन्दिर की जमीन की देखरेख करते थे। अभिलेख में जब तक अनिल कुमार के नाम के साथ संरक्षक शब्द लिखा रहता तब तक वह मन्दिर की जमीन नही बेच सकते थे। दबंगों ने उनके नाम के साथ संरक्षक शब्द अभिलेखों से हटवाया फिर करोड़ो की 14 बीघा भूमि कौड़ियों के भाव खरीद कर कब्जा कर लिया। बिसौली तहसीलदार ने भी एक पचीय आदेश कर दिया,जिसका दबंगों को लाभ मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

छविचन्द के नाम पर करीब 75 साल पहले मन्दिर की स्थापना हुई। छविचन्द के नाती प्रमोद कुमार बताते है कि उनके पिता छह भाई थे,सभी ने संयुक्त रूप से इस मंदिर का निर्माण कराया था। सभी का निधन हो चुका है। वह अकेले जीवित बचे है,वही भागदौड़ कर रहे।प्रमोद कुमार ने डीएम, सीएम,राजस्व परिषद समेत सभी जगह लिखित में शिकायत की। उनका कहना है कि सभी शिकायतों की जाँच घूम फिर कर बिसौली तहसीलदार के पास पहुच जाती और वह मनमानी रिपोर्ट लगा कर या जांच दबा देते, प्रमोद का कहना है कि आज तक किसी अधिकारी ने उनके बयान लेना तक उचित नही समझा। वह कहते है वजीरगंज में भू माफिया सक्रिय है,वह सरकारी या इसी तरह की भूमि पर कब्जा करते रहते है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही होती।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights