पुलिस बदमाशों की मुठभेड़ में दरोगा को गोली लगी एक बदमाश गिरफ्तार दूसरा फरार।

WhatsApp-Image-2024-06-06-at-15.57.32
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र की मिथिलापुरी में विगत दिनों बिस्किट विक्रेता की पत्नी को घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है दरोगा मुकेश चौहान के भी गोली लगी है थाना इज्जत नगर के मैदान दरोगा मुकेश चौहान रोड नंबर 8 सेंट्रल स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो दो बदमाश स्कूटी से आते दिखाई दिए पुलिस उनको ललकारा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसमें दरोगा मुकेश चौहान के सर पर गोली लगी है जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश लकी पुत्र असलम निवासी मौला नगर को गिरफ्तार किया है उसके भी पैर में गोली लगी है वह पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा था दूसरा बदमाश अमर सिंह अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घायल दरोगा मुकेश चौहान ने अपने अधिकारियों को सूचित किया आगन फरान में थाना प्रभारी इज्जत नगर जयशंकर सिंह दलबल के साथ पहुंचे और बदमाश की घेरा बंदी शुरू कर दी पूछताछ करने पर लूटेरा लकी ने बताया कि मिथिलापुरी में बिस्किट विक्रेता के हुई डकैती में उसी का हाथ था सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी फोटो साफ दिखाई दे रही है पुलिस दूसरे बदमाश अमर सिंह को तलाश कर रही है मुठभेड़ में घायल दरोगा मनोज चौहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पकड़े गए बदमाश लकी का भी जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है इज्जत नगर क्षेत्र में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई मिथिलापुरी में हुई डकैती के अभियुक्त को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था पुलिस दूसरे बदमाश अमर सिंह को तलाश कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights