मदर एथीना स्कूल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर ऑनलाइन कार्यशाला एवं वृक्षारोपण हुआ

WhatsApp-Image-2024-06-05-at-17.26.00
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों का पर्यावरणीय ज्ञानवर्धन करने हेतु पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष अनुभव प्राप्त, नेशले, यूनीलीवर आदि कंपनियों में कार्य कर चुके तथा पर्यावरणीय प्रभाव को मापने के पैमाने की खोज करने वाले एवं मोंडरा यूनाइटेड किंगडम में कार्यरत, आई0आई0टी0 कानपुर से पर्यावरण के संबंध में पी0एच0डी0 करने वाले मो0 कामिल वाकिल को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के जीवन पर प्रभाव एवं उसके संरक्षण की विशेष और वृहद जानकारी प्रदान की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अलावा विद्यालय में विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया एवं समन्वयिका महोदया के साथ-साथ शिक्षकगणों द्वारा वृक्षारोपण करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्त्व है। पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान में सर्वाधिक आवश्यक हो गया है क्योंकि दिन-प्रतिदिन मानवीय क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण प्रभावित हो रहा है जिसके दुष्परिणाम हम अपने आस-पास देख सकते हैं, जो भविष्य में अत्यंत भयावह भी हो सकता है। अतः इस बारे में भावी पीढ़ी को सावधान करना अत्यंत आवश्यक है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights