बदायूँ में 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी

WhatsApp-Image-2024-06-02-at-18.55.51-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लोकसभा चुनाव की 04 जून को मंडी समिति में होने वाली मतगणना की तैयारी के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने व सुचिता पूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से मतगणना का कार्य संपन्न करने के लिए कहा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान मतगणना स्थल मंडी समिति में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाइल लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना उपरांत विजय जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य कैंप व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व शुद्ध पेयजल व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक जानकारी दी व दिशा निर्देश दिए। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में अवगत कराया औऱ दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights