अब आई मतगणना की बारी, सभी दलों ने पूरी की तैयारी

अलीगढ़। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न हो गया। अब 4 जून को मतगणना होनी है, जिसमें दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि कौन सांसद बनेगा और देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। मतगणना को लेकर सभी दलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण में अलीगढ़ में मतदान के बाद से लेकर अब तक अन्य जिलों में चुनाव लड़ा रहे नेता भी वापस लौट आए हैं। सभी दलों के स्तर से अपने अपने प्रत्याशियों के लिए एजेंट बनाए गए हैं। जिले की अलीगढ़ सीट की पांच विधानसभा व हाथरस सीट की दो विधानसभा की मतगणना धनीपुर मंडी परिसर में होगी। इसके लिए सभी दलों के संगठनों के स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। एक विधानसभा पर चौदह एजेंट और एक एआरओ स्तर के कार्यकर्ता की तैनाती की जा रही है। इस तरह अलीगढ़ लोकसभा के लिए 75-75 व हाथरस की दो विधानसभाओं के लिए 30-30 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। जिले में चुनाव दूसरे चरण में और हाथरस में तीसरे चरण में हुआ। इसके बाद से सभी दलों के नेता आगे के चरणों के चुनाव प्रचार में अन्य जिलों में चले गए थे। अब सभी चरणों का चुनाव हो गया और सभी दलों के नेताओं की भी वापसी हो गई है। सभी ने अपने अपने दल में संगठन में मंथन के अनुसार एजेंट बनाने और उन्हें टिप्स देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकांश की पूरी हो गई है। अलीगढ़ में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मगर मुख्य तीन प्रत्याशी भाजपा, सपा-कांग्रेस व बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। उसी का परिणाम सामने आना है। पुलिस प्रशासन के स्तर से मतगणना के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात आदि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं। एक एक विधानसभा पर 15-15 प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। उन्हें सभी तरह की जानकारी दे दी गई हैं। भाजपा सौ फीसदी चुनाव जीत रही हैे। बाकी चार जून को परिणाम सामने होगा।-कृष्णपाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपाहमारे सभी एजेंट बन गए हैं। इन्हें तीन जून को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुछ जरूरी टिप्स दिए जाएंगे। हम हर हालत में चुनाव जीत रहे हैं। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।-मुकेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष बसपाचार जून को होने वाली मतगणना में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या चूक या धांधली न होने पाए। इस पर इंडिया गठबंधन की पूरी नजर है। स्ट्रांग रूम से सीधे टेबिल पर ईवीएम ले जाई जाए। इस बात पर जोर रहेगा। मतगणना एजेंट बना दिए गए हैं। वे सभी तरह से सक्षम व प्रशिक्षित हैं।-लक्ष्मी धनगर, जिलाध्यक्ष सपासबसे पहले शहर और आखिर में अतरौली का नतीजा आएगाधनीपुर मंडी में मतगणना की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 4 जून सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना को लेकर पुलिस- प्रशासनिक स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सबसे पहले शहर विधानसभा और अंत में अतरौली विधानसभा क्षेत्र में मतों की गिनती होगी। गर्मी में मतदान कार्मिकों और एजेंट को लू से बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। हर टेबल पर पंखा, कूलर और ठंडे पेयजल की व्यवस्था रहेगी।