मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

हॉरर और कॉमेडी का संतुलन है ‘अरमनई 4’, तमन्ना भाटिया का देखने को मिलेगा नया रूप

May 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया,राशि खन्ना और सुंदर सी की फिल्म ‘अरनमनई 4’ हिंदी भाषा में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म ने केवल तमिल भाषा में 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसे हिंदी भाषा में रिलीज करने का निर्णय लिया। बता दें कि यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना और निर्देश सुंदर सी ने मुंबई में अपनी फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत की और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान फिल्म के निर्देशक सुंदर सी, अभिनेत्री राशि खन्ना, तमन्ना भाटिया और फिल्म की निर्माता खुशबू सुंदर मौजूद रहीं। मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म की अभिनेत्री राशि खन्ना ने ‘अरमनई 4’ के बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का संतुलन है। यह एक परफेक्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म है। अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक और अभिनेता सुंदर सी की तारीफ करते हुए कहा, ‘ये मेरी दूसरी हॉरर फिल्म है, इससे पहले मैं एक और हॉरर फिल्म का हिस्सा रह चुकी हूं। हॉरर फिल्म में अभिनय करना इतना कठिन नहीं है, लेकिन निर्देशन बहुत मुश्किल है। सुंदर सी सर इसमें माहिर हैं। ज्यादातर फिल्मों में ये होता है कि कोई एक पक्ष ज्यादा हावी हो जाता है, या तो हॉरर ज्यादा हो जाएगा या कॉमेडी, लेकिन इस फिल्म में ऐसा नहीं है। सुंदर सी ने इसे जैसा चाहा है वैसा ही बनाया है। इसमें हॉरर और कॉमेडी दोनों का ही संतुलन है। यह एक परफेक्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म है।’ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से जब फिल्म को लेकर उनके अनुभवों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद को इस फिल्म और सुंदर सी के साथ काम करने पर भाग्यशाली बताया। अभिनेत्री ने कहा, आप सभी का धन्यवाद, एक दक्षिण भारतीय महिला नेतृत्व फिल्म का सौ करोड़ कमाना हमारे लिए एक उपलब्धि है। हम इसका जश्न मना रहे हैं। यह हमें गर्व महसूस कराती है।’अभिनेत्री ने निर्देशक सुंदर सी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘इससे पहले एक फिल्म में मैंने इनके साथ काम किया है। सुंदर सी सर भारत के टॉप 3 निर्देशकों में से एक हैं जिन्हें तकनीकी, भावना और व्यावसायिक फिल्मों की समझ है। साउथ की फिल्मों में उन्होंने कई बार इसे सिद्ध किया है।’  तमन्ना ने इस दौरान  निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा, निर्देशक महिला सशक्तिकरण के प्रतीक हैं। वह ऐसी कहानियां दिखाते हैं जिससे हर कोई अपना जुड़ाव महसूस कर सके। मुझे गर्व है कि मैंने इनके साथ काम किया है। इन्होंने हमारे काम को आसान कर दिया। इस फिल्म ने एक औरत के हर रूप को दर्शाने का मौका दिया है।’ तमन्ना ने कहा कि एक मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और यही इस फिल्म की आत्मा है। तमन्ना ने कहा कि इस फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है। इसलिए वह इसे अब हिंदी में भी रिलीज कर रहे हैं।फिल्म के अभिनेता और निर्देशक सुंदर सी से जब तमन्ना के बारे में पूछा गया तो निर्देशक ने तमन्ना भाटिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार अभिनेत्री हैं। फिल्म में तमन्ना का वह पक्ष सामने आएगा जो किसी ने अभी तक शायद नहीं देखा होगा। वह बहुत ही दृढ़ और पेशेवर हैं। तमन्ना ने फिल्म में बहुत सारे मुश्किल दृश्यों को किया है।निर्देशक सुंदर सी से जब कास्टिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह मायने नहीं रखता है कि किसी की मार्केट वैल्यू क्या है? मेरे लिए बस इतना जरूरी है कि वह एक कलाकार हो और किरदार को सही तरीके से निभा सके। बस मैं इन्हीं दो चीजों को देखता हूं।’ निर्माता ने कहा कि अब दर्शक ये नहीं देखते कि किरदार को हीरो निभा रहा है हीरोइन अगर आपका कंटेंट बढ़िया हैं तो फिल्म हिट होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights