मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ एवं कर्मचारी शिक्षक अधिकारी मंच ने लिया मतगणना बहिष्कार का निर्णय

April 30, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ एवं कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ उत्तर प्रदेश को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावहता को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 2 मई 2021 को होने वाली मतगणना के स्थगन के लिए अनुरोध किया गया था परंतु अभी तक स्थगन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस संबंध में आज दिनांक 30 अप्रैल 2021 को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ एवं कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्वाचन आयुक्त महोदय को प्रेषित पत्र के क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि यदि निर्वाचन आयोग द्वारा 2 मई का मतगणना का कार्यक्रम स्थगित नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में शिक्षक महासंघ एवं कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के समस्त घटक संगठनों के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अधिकारीगण मतगणना के कार्य का बहिष्कार करेंगे।

संजीव शर्मा ने जनपद बदायूं के बेसिक, माध्यमिक एवं शिक्षक महासंघ से सम्बंधित समस्त शिक्षक गणों एवं कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच से सम्बंधित समस्त घटक संगठनों के शिक्षकगणों, कर्मचारीगणों, अधिकारीगणों से अनुरोध किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 2 मई को होने वाली मतगणना स्थगित नहीं की जाती है तो प्रांतीय आह्वान पर मतगणना का बहिष्कार किया जाना सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षामित्र एवं अनुदेशक बंधुओं से भी विषम परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना का बहिष्कार करने का अनुरोध किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights