मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला आर.एफ.एफ. सी केंद्र पर किसान के माल को पचास किलो से ज्यादा तोला जा रहा

April 30, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।आर.एफ.एफ.सी गेहूं क्रय केंद्र कछला पर इंचार्ज की मनमानी के चलते किसान का गेहूं पचास किलो की जगह बाबन किलों पांच सौ ग्राम तौला जा रहा है।किसान को सिक्स आर न देने पर एक किसान की केंद्र इंचार्ज से जमकर नोकझोक हुई काफी देर तक हंगामा होता रहा इस दौरान सेंटर पर तौल वाधित रही। जिसकी किसान ने मुख्य मंत्री से शिकायत की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को कछला पर लगे आर.एफ.एफ.सी केंद्र क्रय केंद्र इंचार्ज की मनमानी के कारण किसान की गेहूं की तौल करने का सौ रूपये प्रति कुंतल की मांग की जा रही है जो केंद्र इंचार्ज को नजराना के बतौर सौ रूपये कुंतल के हिसाव से किसान दे देता है उसकी तौल पहले नंबर पर की जा रही है वही किसान के साथ जमकर घटतौली की जा रही है।पचास किलो की जगह किसान से साढे बाबन किलो की तौल की जा रही है।वही किसान केंद्र पर दो दिन से अपनी तौल कराने को पड़े हुए है।क्षेत्र पंचायत के गांव हुसैन पुर खेडा निवासी किसान सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि केंद्र इंचार्ज की शिकायत मैने मोबाइल पर उपजिलाधिकारी से की है।कछला निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र इंचार्ज हरीश कुमार सिंह सौ रूपये कुुंतल किसान से तौल के नाम पर बसूल कर रहा है। जिसकी शिकायत मुख्य मंत्री से की है।गांव बहोरा निवासी किसान जशवीर सिह ने कहा कि हम लोगो से पचास किलो की जगह पर हमारे खून पसीने की कमाई को साढे बाबन किलो की तौल की जा रही है।भैसोरा निवासी ओमवीर सिंह का कहना है कि केंद्र इंचार्ज की आलाधिकारियों से मिली भगत होने के कारण हौसले बुलंद है जो किसान से अपना माल उठाकर कही ले जाने की धमकी देकर किसान को भगा देता है।गांव चन्दनपुर निवासी राहुल सिंह का कहना है केंद्र इंचार्ज द्वारा किसान को सिक्स आर न देने पर केंद्र इंचार्ज व किसान राहुल में जमकर नोकझोक हुई काफी देर तक केंद्र पर हंगामा होता रहा जिससे तौल कुछ समय को वाधित रही। कछला क्षेत्र के किसानों का कहना है कि केंद्र इंचार्ज द्वारा किसानों के माल को ज्यादा तौला जा रहा है।जिसकी मुख्य मंत्री से लिखित व मौखिक शिकायत की गई है उन्होने केंद्र इंचार्ज की जांच कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights