मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
कुशाग्र सागर के इस्तीफे से बदायूं की सियासत गरमाई, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- जिन्हें सिर्फ विधायक-सांसद बनना है, उनके लिए पार्टी उचित स्थान नहींअसत्य पर सत्य की विजय बड़ी ही भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति का 70 वा विराट दशहरा मेलासरज़मीने मुंबई पर तीसरे सालाना उर्स-ए-सकलैनी का अज़ीमुश्शान इनइक़ाद, हज़ारों मुरीदीन ने की शिरकतहार्टमैन मैदान में धूमधाम से मनाया दशहरा मेला, रावण का पुतला दहनदो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायलसाईं बाबा के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 3 से 4 हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
Uttar Pradesh

पथराव, आगजनी और फायरिंग.दर्ज नहीं किया मुकदमा; नौ शांतिभंग में गिरफ्तार

May 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। के लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है। मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को तहरीर नहीं मिली। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। हालांकि पुलिस ने शांतिभंग में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लोहामंडी का कहना है कि पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।टीला गोकुलपुरा में बृहस्पतिवार शाम को पानी की टंकी पर हाथ-पैर धो रहे वाल्मीकि समाज के बच्चों को पीट दिया गया था। आरोप लगाया कि पार्षद पति राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र प्रजापति ने बच्चों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। घटना की शिकायत करने पहुंचे सफाई मजदूर संघ का जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनके बेटे बल्लू सहित अन्य लोगों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों समाज के लोगों ने पथराव किया था। वीरेंद्र प्रजापति की दुकान में आगजनी की गई थी। फायरिंग में घर की छत पर खड़ी लक्ष्मी प्रजापति भी घायल हो गई थी। पुलिस ने देर रात दबिश देकर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों में विवाद हुआ था, उन लोगों ने आपस में बैठकर पंचायत कर समझौता कर लिया। थाना में तहरीर देने कोई नहीं आया। समझौते की जानकारी पुलिस को दी गई। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें संतोष रानू, शिवा, शिवम, साजन, राहुल प्रजापति, मुकेश, करन और आशीष हैं। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। तहरीर भले ही कोई देने नहीं आया। मगर, अब पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही थे। पुरुष घर से भाग गए थे। लोगों को डर था कि बवाल के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। तनाव को देखते हुए पीएसी भी तीन जगह पर तैनात की गई है। पुलिस को पथराव के वीडियो भी मिले हैं। इनकी मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights