अखिलेश यादव को न कोरोना का टीका औऱ न माथे का टीका पसद: केशव प्रसाद मौर्य
बदायूँ।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आंवला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज में एक जनसभा को संबोधित किया यहाँ उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप को जिताने की अपील की उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा की सपा, बसपा और कांग्रेस इस समय icu में हैं, इन्हे आक्सीजन देने की जरूरत नहीं है। अखिलेश यादव द्वारा वैक्सीन पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि उन्हें न कोरोना का टीका पसंद था और न माथे का टीका पसंद था लेकिन जनता ने उनके माथे पर कमल का टीका लगा दिया और सैफई में आराम करने को भेज दिया। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा की राहुल गांधी भगोड़े हैं, पहले अमेठी छोड़ कर भागे थे, 4 जून के बाद रायबरेली छोड़ कर भागेंगे। राहुल और प्रियंका को गरीबों का दर्द ही नहीं मालूम है। 2017 में इनका खाता खुल गया था इस बार खाता भी नही खुलेगा। मोदी जी को बाहरी बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी के बनारस आने से up गौरवान्वित हुआ है और बनारस से चुन कर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले कर्नाटक में obc के आरक्षण मे से मुसलमानो को आरक्षण देने के अपनी सरकार के फैसले को बदलें। उन्होंने बरसों पुराने कटरा सहादतगंज कांड की याद भी मंच से पब्लिक को दिलवाई और कहां तब प्रदेश में समाजवादी की सरकार ही थी जब इसी गांव में हमारे समाज की दो बच्चियों को मार कर पेड़ से लटका दिया गया था। उस बात को ना मैं भुला हूँ ना आप भूले हैं ना कभी भूलना। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे उन्होंने कहा सपा के लोग मोदी जी को हटाना चाहते हैं क्योंकि वह गरीब परिवार के बच्चे हैं उन्होंने चाय बेचकर यहां तक का सफर पूरा किया है वह पिछड़े परिवार से आते हैं उन्होंने आज देश के हर गरीब को मकान देने का काम किया है केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की सरकार का नारा है खाली प्लाट हमारा है खाली मकान हमारा है उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमे बैठा गुंडा।













































































