कथा व्यास आचार्य श्याम मिलन शास्त्री ने कहा श्रीमद भागवत पुराण साक्षात रुप से भगवान की प्रत्यक्ष कृपा

Screenshot 2026-02-17 195404
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।शहर के श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा मेंं छटे दिन कथा व्यास आचार्य श्याम मिलन शास्त्री ने कहा,श्रीमद भागवत पुराण साक्षात रुप से भगवान की प्रत्यक्ष कृपा है. निष्काम भाव से जो भक्त इसका श्रवण करते हैं उनका उद्धार हो जाता है. आगे बतलाया कथा, सतसंग मानव जीवन के कल्याण का माध्यम हैं. यदि प्रारंभ जीव का अच्छा हो जाता है तो उसका आगे भविष्य भी सुधर जाता है.जीवन में जब कयी जन्मों के पुण्य एकत्र हो जाते हैं तब भगवान की कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है. एक प्रसंग से स्पष्ट किया मानव जीवन क्षणभंगुर पानी के बुलबुले की तरह है पता नहीं कब समाप्त हो जाए.इस लिए प्राणी को अपना बिना समय गवाय अपना मन भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए.
देर तक चली कथा में भक्तों ने भगवान के विवाहोत्सव बडी धूमधाम से मनाया. वैवाहिक गीतों पर जमकर भाव नृत्य किया. कथा के मुख्य यजमान अर्जुन लाल गुप्ता ने वेदियों का पूजन और व्यासपीठ का सम्मान किया.पंडित आचार्य कृष्णकांत शास्त्री, उपाचार्य उदित शर्मा ने संयुक्त रुप से पूजन करवाया.आरती में सीमा वैश्य, राधा गुप्ता, सुमन गुप्ता,पुष्पा देवी, सविता गुप्ता,सुमित कुमार, रामपाल गुप्ता, अशोक कुमार सहित सैकडों भक्तों ने हिस्सा लिया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights