बीआईएमटी कालेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन,विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

WhatsApp Image 2026-02-17 at 5.49.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बी.आई.एम.टी. कालेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 का समापन हर्षोल्लासपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, टग आॅफ वार, वाॅली बाॅल, लाॅग जम्प तथा शॅाटपुट आदि प्रतियोगिताएॅ समपन्न करायी गयी। महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंधल व विकास आहूजा ने टीम भावना और अनुशासन पर जोर दिया, जिससे खिलाडियों ने पूरे दम-खम के साथ उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


100 मीटर रेस प्रतियोगिता महिला वर्ग में नैना झा बी.एस.सी. होम.सा. तृतीय वर्ष प्रथम, रीतू बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष द्वितीय तथा निर्जला बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर रेस पुरूष वर्ग मे चन्द्रसेन बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष प्रथम, सुगन्ध बी.एस.सी. गणित प्रथम वर्ष द्वितीय तथा शगुन बी.एस.सी. गणित प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहे।


200 मीटर रेस महिला वर्ग मे नैना झा बी.एस.सी. होम.सा. तृतीय वर्ष प्रथम, रीतू बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष द्वितीय तथा श्रेया बी.एस.सी. वायो प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस पुरूष वर्ग मे चन्द्रसेन बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष प्रथम, सुगन्ध बी.एस.सी. गणित प्रथम वर्ष द्वितीय तथा नीलेश बी.काम. आॅनर्स तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे।


400 मीटर रेस महिला वर्ग मे सना एम.एस.सी. होम.साइ. प्रथम, रीतू बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष द्वितीय तथा सन्धया एम.एस.सी. होम.सा. तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस पुरूष वर्ग मे चन्द्रसेन बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष प्रथम, सुगन्ध बी.एस.सी. गणित प्रथम वर्ष द्वितीय तथा शगुन बी.एस.सी. गणित प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहे।
वाॅली बाॅल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष से कुशांक, प्रिंस, यश, धु्रव, हर्षित, ताहिर हुसैन, हरविन्द तथा आकाश की टीम विजेता रही। उन्हांेने उप विजेता बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष को फाइनल मेच मे पराजित किया।
शाॅटपुट प्रतियोगिता महिला वर्ग में बी.एस.सी. वायो प्रथम वर्ष की श्रेया प्रथम, बी.एस.सी. वायो द्वितीय वर्ष की रीतू द्वितीय तथा एम.एस.सी. होम.सा. की नेहल तृतीय स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में बी.काम. आनर्स प्रथम वर्ष के अभि प्रथम, बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष से नदीम द्वितीय तथा बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष से अर्सलान तृतीय स्थान पर रहे।
लाॅग जम्प प्रतियोगिता महिला वर्ग में बी.एस.सी. होम.सा. तृतीय वर्ष से अंशिका पटेल प्रथम, बी.एस.सी. वायो द्वितीय वर्ष से निर्जला व रीतू संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान व एम.एस.सी. होम.साइ. की नेहल तृतीय स्थान पर रही। पुरूष वर्ग मे बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष से नदीम प्रथम, चन्द्रसेन बी.एस.सी. वायो तृतीय वर्ष द्वितीय तथा बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष से रितिक गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।
टग आॅफ वार प्रतियोगिता महिला वर्ग मे बी.एस.सी. वायो वर्ग से फजीलत, कौशकी, तरू, निर्जला, अनन्या, रीतू, सपना, प्रीति की टीम विजेता रही। पुरूष वर्ग मे बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष से कृष्णा देवल, आमीन, ध्रुव, उत्कर्ष, कुशांक, प्रिंस, यश, श्रेयश की टीम विजेता रही।
महाविद्यालय के निदेशक अक्षज रस्तोगी व आशीष सिंधल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसे पाकर प्रतिभागियो के चेहरे खुशी से खिल उठे। अक्षज रस्तोगी ने अपने संवोधन मे विधार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधयों में भी सक्रिय रहने की सलाह दी, जिससे उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके, अतः हमारा महाविद्यालय इस तरह की खेल प्रतियोगिताएॅ कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
महाविद्यालय निदेशक आशीष सिध्ंाल ने कहा कि खेल कूद केवल मनोरंजन का साधन नही है वल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। निदेशक विकास आहूजा ने कहा कि खेल विधार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर महविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया, उन्होने सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों के प्रयासांे की सराहना की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में चीफ प्राॅक्टर सौरभ सक्सेना व खेल एवं शारीरिक शिक्षक दीपेश कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। प्रतिभागियो की शतप्रतिशत व उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को सफल व यादगार वना दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights