मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा ने चौधरी चरण सिंह का किया सम्मान, कांग्रेस ने इस बारे में सोचा भी नहीं

May 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संभल। में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने है कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का सम्मान किया। कांग्रेस ने इस बारे में सोचा भी नहीं था। चौधरी साहब के सम्मान से सभी वर्गों के लोग खुश हैं। क्योंकि वो देश, समाज और किसानों के हितैषी थे।जयंत ने कहा कि अब हमारा गठबंधन भाजपा के साथ है। भाजपा सभी वर्गों के लिए काम करती है। जयंत चौधरी शनिवार को हजरतनगर गढ़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को पीएम समझते हैं और अखिलेश यादव अपने आप को सीएम। कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच तो बंद कमरे में लड़ाई हो रही है। रालोद के दो प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं दोनों जगह हम मजबूत स्थिति में हैं।कहा कि जब रालोद विपक्ष में था तो विपक्ष मजबूत था। अब कुछ नहीं है। हमने किसानों के लिए लाठी खाई है। जयंत ने कहा कि हमने भाजपा के साथ गठबंधन कुछ सोचकर ही किया है। कहा कि किसान, गरीब, नौजवान के लिए काम हुआ है और होगा।विपक्ष का घोषणा पत्र भी इन मुद्दों का जिक्र नहीं है। हम छोटे और बड़े उद्योग लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग के लिए भी काम किया जाएगा। संभल में आलू, मेंथा और गन्ने की अच्छी फसल होती है।जयंत चौधरी ने अपनी जनसभा को शुरू करते ही संभल सांसद रहे डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को श्रद्धांजलि दी। कहा कि डॉ. बर्क कभी कभी देश और समाज के विरोध में भी बोलते थे लेकिन मैं उनकी इज्जत करता हूं। वो हमारे बुजुर्ग थे। आगे कहा कि जो लोग उनके साथ रहते थे वह अब हालात को समझें और अच्छे प्रत्याशी की ओर बढ़ें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights