बरेली। राजश्री इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीटेक पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय परिणाम के अनुसार कम्प्यूटर साइंस शाखा में शुभांशी शर्मा ने 92.00% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भगवत सरन ने 90.70% तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कुशाग्री चांडक ने 87.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किए। अन्य सराहनीय परिणामों में कम्प्यूटर साइंस के राधेश्याम (87.4%), दिव्यांशी (86.50%), आईटी के सोनू (87.00%), गौरव राठौर (86.90%), मैकेनिकल की अंशिका (86.00%), लोकेश कुमार (84.00%), कुलदीप (79.00%), आशीर्वाद मौर्य (78%) और गायत्री देवी (77.00%) के अंक उल्लेखनीय रहे। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के कुशल प्रबंधन व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर डीन साकेत अग्रवाल, निदेशक पंकज कुमार शर्मा, प्रो. अनिल कुमार, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, डॉ रूचिन जैन, डॉ रामगोपाल वर्मा, डॉ स्वतन्त्र गुप्ता व अनामिका ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।