पौधारोपण से होगा पृथ्वी का खतरा कम

WhatsApp-Image-2024-04-23-at-15.47.22
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय था पर्यावरण सुरक्षा और पृथ्वी की रक्षा। गोष्ठी का प्रारंभ पौधारोपण से किया गया। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद डॉ. आलोक खरे ने पृथ्वी पर होने वाले घोर खतरे से लोगों को चेताया और कहा अगर पर्यावरण का ऐसे ही दोहन होता रहा तो इस बढ़ते खतरे को नहीं टाला जा सकता। इन्द्र देव त्रिवेदी और प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने कहा कि पृथ्वी की गर्माहट कम हो इसलिए पौधारोपण बहुत आवश्यक है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि विकास के नाम पर जो लाखों की संख्या में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं वह पृथ्वी के लिये बहुत घातक हैं बढ़ते ए सी का प्रदूषण भी हमारे जीवन के लिए खतरा है इसे कम किया जाना चाहिए। गोष्ठी में महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, जितेन्द्र सक्सेना, शकुन सक्सेना ने भी विचार रखे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights