बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यरत कार्मिकों से भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभागीय अधिकारी से समन्वय कर प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की सफलता है और आप निर्वाचन से जुड़े कार्य कर रहे हैं, आप बहुत भाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।