सय्यद ग़ालिब अली तालिब अली मेमोरियल इंटर कॉलेज में मतदाताओ को जागरूक किया

WhatsApp-Image-2024-04-20-at-18.33.34
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सैदपुर । मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सय्यद ग़ालिब अली तालिब अली मेमोरियल इंटर कॉलेज में एक वृह्द गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम बिसौली कॉलेज स्टाफ एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकगण एआरपीगण छात्रगण व नगर के गणमान्य मौजूद रहे । कार्यक्रम के पश्चात छात्रों सहित नगर में रैली निकाली गयी , कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर व शिक्षक हिलाल बदायूँनी ने किया । मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बिसौली की अगुवाई में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों एवं शिक्षकोँ संग शत प्रतिशत मतदान में लिए आम जनमानस को प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व वोट हमारा अधिकार है गीत प्रस्तुत किया ।  एसडीएम कल्पना जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैदपुर शिक्षित समृद्ध एवं सभ्य नागरिकों की बस्ती है परंतु हर बार देखा गया है कि वोट प्रतिशत कम रहा है , अपने अधिकार को जानिये मतदान शत प्रतिशत करिए । संचालन कर रहे डॉ हिलाल बदायूँनी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है अपने वोट से स्वम अपना एव अपने बच्चों के भविष्य का निर्धारण कीजिये जो आपका अधिकार है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के बाद परिषदीय विद्यालयों के छात्रों संग सभी आगुंतकों नेनगर में मतदान जागरूकता रैली निकाली एवं नगरवासियों को  शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया । इस अवसर पर एसडीएम कल्पना जायसवाल के अलावा पूर्व चेयरमैन वक़ार खान, एआरपी डॉ महिपाल टंडन सुभाष शंखधार धर्मेंद्र कुमार राजेश कुमार अम्बिका सिंह सेवानिवृत अध्यापक तारिफ अली धीरज कुमार मनीष कुमार राहुल राठौर सरिता तोमर प्रियंका कटियार उपासना मिश्रा नीलम सक्सेना एवं बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र छात्रएं ,अभिभावक , गणमान्य एवं सय्यद ग़ालिब अली तालिब अली इंटर कॉलेज प्रबंध समिति से सय्यद शाहिद अली सय्यद साजिद अली सय्यद फतेह अली एवं कॉलेज स्टाफ में प्रधानाचार्य दाऊद अली संजय कुमार विपिन कुमार नूरुल हसन सचिन सक्सेना अज़हरुदीन अंजना मीणा गुप्ता अलीना इस्मा बिलाल अहमद फरहीन आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights