गृहमंत्री अमित शाह से पहले हेमा मालिनी ने जन संबोधन किया

download-16
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मथुरा। इन दिनों गर्मी की तपिस के साथ चुनावी पारा भी चढ़ता जा रहा है। पार्टियां लोगों का समर्थन पाने को दिन-रात एक किए हुए हैं। वह खुद को बेहतर बताने के साथ विपक्ष की नीतियों को जन विरोधी बता रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में सत्तासीन पार्टी में गृहमंत्री अमित शाह तीर्थनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया। उनके साथ मंच पर वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, जंयत चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह से पहले हेमा मालिनी ने जन संबोधन किया। उन्होंने पिछले 10 वर्षों की सरकार उलब्धियां गिनाईं। साथ ही आने वाले पांच वर्षों में पार्टी का क्या लक्ष्य और क्या उद्देश्य है, इसे भी बताया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
  • मोदी-योगी के नेतृत्व में 10 सालों में मथुरा का बहुत विकास करने का मौका मिला।
  • रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण, ब्रज का विकास किया।
  • पूरे विश्व से आने वाले श्रद्धालु ब्रज को देखकर उत्साहित होते हैं।
  • अगर 2024 में अगले पांच वर्ष के लिए जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना तो ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का विकास, सांस्कृतिक उत्थान के लिए विश्व स्तरीय सांस्कृतिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बनाया जाएगा।
  • मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।
  • मथुरा की रेल कनेक्टिविटी अलीगढ़ से जोड़ी जाएगी।
  • भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून बनाया।
  • 10 साल में देश ने ट्रेलर देखा…अब पूरी फिल्म दिखाई जाएगी। 

जयंत चौधरी ने कहा-

  • मथुरा क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है, यहां के लोगों के जज्बात अनोखे हैं। देश के कोने-कोने से लोग आस्था और श्रद्धा लेकर यहां आते हैं।
  • नरेंद्र मोदी ने देश को गति दी है, कांग्रेस की सरकार में योजनाएं बनती थीं, ढिंढोरा पीटा जाता था, योजनाएं धरातल पर नहीं आती थीं।
  • मोदी सरकार में जो भी योजना बनती है, उसका सीधा लाभ जनता को मिलता है। लाभार्थियों के खाते में सीधा पैसा पहुंचता है। योजनाओं के नाम पर घोटाले नहीं होते हैं।
  • छाता चीनी मिल को लेकर पूर्व की राज्य सरकारों ने सहयोग नहीं किया। वर्तमान सरकार ने निश्चय किया है कि छाता चीनी मिल के संचालन में कितने ही रुपए क्यों न लग जाएं, उसका संचालन शुरू किया जाएगा।
  • कोरोना काल से पहले एक से डेढ़ करोड़ श्रद्धालु हर वर्ष यहां आते थे। अब छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु देश-विदेश से हर वर्ष यहां आ रहे हैं। 
  • धार्मिक पर्यटन को भाजपा की सरकार ने जो बढ़ावा दिया है, यह उसी का नतीजा है।
  • बांके बिहारी कॉरिडोर बनने के बाद गरीब मजदूर कामगार छोटे व्यापारियों को उसका लाभ मिलेगा। मथुरा के लोगों ने मुझे सहयोग नहीं दिया होता तो मैं सदन में नहीं पहुंच पाता।
  • चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने का श्रेय मथुरा की जनता के सहयोग को ही जाता है। 
  • मैं बचपन से हेमा मालिनी का फैन था। बचपन में नहीं सोचा था कि 2014 में आमने-सामने चुनाव लड़ना पड़ेगा।
  • हेमामालिनी के सामने मैं अब कभी चुनाव नहीं लडूंगा, मैं जब भी मथुरा से चुनाव लड़ूं मेरे लिए प्रचार करने जरूर आना। 

अमित शाह बोले-

  • मैं जन्म और धर्म से वैष्णव हूं।
  • पूरे देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है।
  • पहले चरण का मतदान हो चुका है, पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
  • दूसरे चरण में सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।
  • राहुल गांधी मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।
  • नरेंद्र मोदी गरीब के घर में पैदा हुए।
  • यह दोनों आमने-सामने है।
  • नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
  • एक ओर थाईलैंड के प्राइवेट द्वीप पर छुट्टियां मनाने वाले राहुल गांधी हैं।
  • दूसरी ओर दीपावली के दिन भी छुट्टी न लेने वाले नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। 

मोदी ने मंदिर बनाकर जय श्री राम कर दिया- शाह

  • कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्ष तक राम मंदिर के मुद्दे को लटका कर रखा।
  • नरेंद्र मोदी ने पांच वर्ष की सरकार में केस जीता, भूमि पूजन किया और मंदिर बनाकर जय श्री राम कर दिया।
  • अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में भी विपक्षी दल अपने वोट बैंक के लालच में नहीं आए।
  • कांग्रेस वाले और अखिलेश यादव कहते हैं कि कांग्रेस और भारत का क्या लेना देना?
  • कश्मीर 70  वर्षों से धारा 370 हटने की राह देख रहा था।
  • कांग्रेस के राज में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे, बम धमाके करके चले जाते थे।
  • नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों का सफाया किया।
  • नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है।
  • देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर लाने का काम किया।
  • तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो भारत संसार की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

पहले सपा के गुंडे पैदा करते थे परेशान, योगी ने ठीक कर दिया-शाह

  • चौधरी चरण सिंह वह नेता थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों की धरती को सुरक्षित करने का काम किया।
  • कांग्रेस ने उनको भारत रत्न देने का काम नहीं किया, बल्कि भाजपा ने उनको भारत रत्न से सम्मानित किया।
  • मथुरा से चौधरी चरण सिंह ने किसानों को एकत्रित करने का काम किया।
  • नरेंद्र मोदी ने पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर कई हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे, हर घर बिजली, हर घर पानी, शौचालय देने का काम किया।
  • नरेंद्र मोदी ने जब कोरोना की वैक्सीन लगवाना शुरू किया तो राहुल गांधी कहते हैं कि यह मोदी वैक्सीन है। जबकि, राहुल गांधी ने खुद चुपके से कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।
  • नरेंद्र मोदी ने मथुरा के अंदर ग्राम सड़क योजना के तहत 570 किलोमीटर सड़क बनवाई। अंतरराज्यीय बस अड्डा बनवाया।
  • मथुरा में थीम पार्क बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। गोवर्धन को तहसील बनाया गया। 
  • निराश्रित महिलाओं को पेंशन देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
  • 2014 में जब भाजपा ने हेमा मालिनी को मथुरा से प्रत्याशी बनाया तो वह जानी मानी सिने अभिनेत्री थीं… अब वह कृष्ण भक्त हो गईं हैं। 
  • मथुरा के विकास को लेकर हेमा मालिनी हर महीने कोई न कोई पत्र भेजती हैं।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2014 में पलायन हो रहा था, सपा के गुंडे परेशानी पैदा कर रहे थे। योगी के राज में यहां विकास हुआ है।
  • 2017 में दो लड़के इकट्ठा होकर आए थे, राहुल और अखिलेश। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी।
  • इस लोकसभा चुनाव में भी दोनों लड़के इकट्ठे हैं, मगर फिर भी भाजपा की सरकार बनेगी। 
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights