व्यापारियों का हित केवल भाजपा में सुरक्षित,सपा सरकार में व्यापारियों से होती थी लूट : संजीव अग्रवाल

WhatsApp-Image-2024-04-20-at-17.59.37-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उ०प्र० के तत्वाधान में व्यापारी सम्मेलन शुक्रवार को शहर के वैभव लॉन में हुआ। इसमें जिलेभर के व्यापारी पहुंचे साथ ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को खुले मंच से समर्थन दिया और भारी मतों से जिताने का विश्वास भी दिलाया। व्यापारी सम्मेलन में बरेली के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज का हित केवल भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। क्योंकि अन्य सरकारों ने कभी सुरक्षा के नाम पर तो कभी सम्मान के नाम पर व्यापारियों को ठगा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

व्यापारियों को सुरक्षा सम्मान भाजपा सरकार में मिला है। भाजपा सरकार में निरंतर इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है जिससे नए-नए रोजगार के अवसर सृजन हो रहे हैं।लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि एक दौर था जब व्यापारियों के साथ लूट, डकैती चुनौती गुंडागर्दी की वारदातें अक्सर हो जाती थीं। पहले तो पुलिस मुकदमा नहीं लिखती थी। लिख भी लेती थी तो लुटेरे नहीं पकड़े जाते थे। क्योंकि वो पुरानी सत्ताओं के नेताओं के करीबी होते थे, उनको संरक्षण मिलता था। व्यापारी लुटता भी था थाने-चौकियों से लेकर अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगाकर बेइज्जत भी होता था। लेकिन वर्तमान सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं। पहले तो किसी की मजाल नहीं जो व्यापारी को लूट सके और अगर गलती से ऐसा कृत्य कर भी दिया तो पुलिस उसका एनकाउंटर करने में देर नहीं लगाती। फिर चाहें वो कितना ही बड़ा माफिया क्यों न हो।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले दंगे होते थे और व्यापारियों की दुकानें लूट ली जाती थीं। उनमें आगजनी होती थी। सच तो ये है कि दंगाइयों का उद्देश्य ही दंगे के नाम पर लूट-खसोट मचाना होता था।

लेकिन मौजूदा सरकार में दंगा करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलता है। और दंगे में हुई क्षति भी उन्हीं से वसूली जाती है। यही वजह है कि प्रदेश में दंगा करने वाले अब घरों में दुबके बैठे हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने पूर्व की सरकारों में बहुत कष्ट उठाए हैं लेकिन आज किसान से लेकर व्यापारी तक हर तबका मौजूदा सरकार में खुशहाल है। इस खुशहाली को बरकरार रखने के लिए भाजपा के समर्थन में वोटिंग करना जरूरी है। ताकि पुन: माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें और रामराज्य कायम रहे।व्यापारी सम्मेलन में जिलाध्यक्ष उघोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नवनीत गुप्ता उर्फ शोन्टू, वीरेंद्र धींगड़ा, राजकुमार बंसल, विपिन अग्रवाल, हरप्रसाद पटेल, अचल रस्तोगी, राजेश गुप्ता, केवी गुप्ता ने विचार रखे। कार्यक्रम के बाद जिलेभर के व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देकर कहा कि वो भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेंगे।इस मौके पर कृष्ण अवतार शर्मा, पंकज चौधरी, राजीव कुमार, संजीव पोरवाल, अवधेश वर्मा, मयंक गुप्ता, हर्षवर्धन वार्ष्णेय, कुमुद वार्ष्णेय, लवकेश गुप्ता, संजीव आहूजा, अमित वैश्य, नरेश शंखधार, विनय गुप्ता, संजय रस्तोगी, राजेश गुप्ता, रूपेंद्र सिंह लामा, सुरेन्द्र नानक, कुलदीप वैश्य, ऋषभ नारँग, हरि अग्रवाल, प्रतीश गुप्ता, महेंद्र वर्मा, राजीव रस्तोगी, सचिन सूर्यवंशी, हरिकृष्ण वर्मा, संजय गुलाटी, ओमचेतन उपाध्याय, सत्यपाल गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights