बदायूँ। किड्स बचपन कान्वेंट स्कूल में एक्टिविटीज के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। किड्स बचपन कान्वेंट स्कूल कृष्णा पार्क कॉलोनी निकट दास कॉलेज में बच्चों को फन एंड लैंड एक्टिविटी के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया गया। जिसमें बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया ।बच्चों को इन एक्टिविटीज से कलर फन साइंस का खेल खेल में विशेष ज्ञान प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में अयान,अर्जुन सना,आरना,कार्तिक,शिवांश,सुधीर, तेजस्वी आरोही अदिति द्वारा प्रतिभा किया गया जिसमें कक्षा अध्यापिका राजबाला वह वैशाली का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य नीलू शर्मा द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।