उझानी में महर्षि कश्यप जयंती समारोह में दुर्विजय का हुआ जोरदार स्वागत।

WhatsApp-Image-2024-04-19-at-20.56.42
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी के मोहल्ला नझियायी में महर्षि कश्यप जयंती एवं दुर्गा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप ने सामूहिकता से किया।कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मुझे महर्षि कश्यप के पदचिह्नों पर चलकर देश व समाज सेवा करने की प्रेरणा मिली साथ ही कहा महर्षि कश्यप हमारे आदर्श हैं। उन्होंने कहा महर्षि कश्यप ने मानवता का संदेश दिया था। लेकिन आज मानव के वेश में कुछ दंगई किस्म के लोग राजनीति में घुस चुके हैं। इसलिए जरूरी है कि सात मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर इन घुसपैठियों को उखाड़कर फेंका जाए और रामराज्य की स्थापना दोबारा से हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कश्यप समाज के लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देकर यह आश्वासन दिया कि वो पूरी तरह भाजपा के साथ हैं और भाजपा का प्रचार करेंगे। साथ ही भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा महर्षि कश्यप जयंती एवं दुर्गा शोभायात्रा का आयोजन करने वाली पूरी टीम को बधाई देता हूं। इस प्रकार के आयोजन समाज में एकजुटता का संदेश देते हैं।पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा महर्षि कश्यप से समाज को प्रेरणा मिलती है।

उनके आदर्शों पर आज समाज आगे बढ़ रहा है।पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप ने कहा भाजपा सरकार ने कश्यप समाज का उत्थान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि कश्यप के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं। निश्चित तौर पर पूरा कश्यप समाज मोदी, योगी और दुर्विजय शाक्य के साथ खड़ा है।इस मौके पर पूर्व सभासद कल्लू कश्यप, प्रेमपाल सभासद, संजय कश्यप, पूरनलाल कश्यप, मनमोहन कश्यप, पप्पू कश्यप, रामप्रकाश कश्यप प्रधान, चन्द्रपाल कश्यप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights