जरूरतमंद गरीब कन्याओं की शादी में दिया सामान भजन संध्या में राम गुणगान भी किया
बरेली। स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 2 अति जरूरतमंद कन्याओं की शादी का सामान दिया गया जिसमें स्वाले नगर की एक कन्या और दूसरी चंदन नगर सी. बी. गंज को बड़ा बक्सा, रज़ाई गद्दा, फाइबर का मेज कुर्सी का सेट, साड़ियां, 51 पीस स्टील के डिनर सेट और नकद राशि दी गई। रामनवमी पर मेकनियर रोड स्थित सी. ए. राजेन विद्यार्थी के आवास पर हुए कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यावरण वन मंत्री डा. अरुण कुमार, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सत्येन्द्र सक्सेना, शालिनी विद्यार्थी आदि ने समान प्रदान किया। इस अवसर पर हुई राम भजन की संध्या में प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने राम जी की निकली सवारी, अरूणा सिन्हा ने मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएँगे, ऋचा टंडन तथा शालिनी विद्यार्थी ने राम नाम के हीरे मोती में तो गाऊँ गली गली, सीए राजेन विद्यार्थी ने जिसके हृदय में राम नाम बंद है

ए एल गुप्ता ने प्रभु आप की कृपा से सब काम हो रहा है, अंजलि शर्मा ने ठुमक चलत राम चंद्र, विशाल मेहरोत्रा ने श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, डॉ रीता शर्मा ने मेरे मन में राम, रीता सक्सेना, सतेंद्र सक्सेना ने सजा दो घर को गुलशन सा , मुकेश सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मंजू लता, इरा सक्सेना, सत्या शर्मा, शचींद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, कमल सक्सेना आदि ने राम भजन प्रस्तुत करके वातावरण राममय कर दिया। कार्यक्रम में ए. पी. गुप्ता, अभय भटनागर, निर्भय सक्सेना, इं.धर्म देव शर्मा,सीए अखिल रस्तोगी, सी ए रीतेश अग्रवाल, सी एस अंकित अग्रवाल, निधि अग्रवाल, संजय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, मीना भटनागर, मितुल विद्यार्थी, इशिता विद्यार्थी, मयंक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सहित अनेक लोग शामिल रहे। भजन संध्या का संचालन सी ए राजेन विद्यार्थी और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
निर्भय सक्सेना













































































